Breaking: श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अब जालंधर कैंट भी रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: उत्तर रेलवे ने जालंधर से माता वैष्णों जाने वाले श्रद्धालुओं को एक बड़ी सुविधा प्रदान की है। बताया जा रहा है कि कटरा जाने वाली लग्जरी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस अब जालंधर कैंट स्टेशन पर भी रुकेगी। यह जानकारी श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि लंबे समय से जालंधर से श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की शिकायत थी कि उन्हें लुधियाना से वंदे भारत एक्सप्रेस पकड़नी पड़ती है। जबकि बाकी ट्रेनों में अधिक भीड़ होने के चलते जाने में परेशानी आती थी।

रेलवे द्वारा जारी List…

दरअसल बड़े लंबे समय से जालंधर वासियों की यह मांग थी की नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का जालंधर स्टेशन पर ठहराव दिया जाए ताकि जालंधर व इस के आस पास होशियारपुर, नकोदर, कपूरथला समेत के श्रद्धलुओं को कम समय मे श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने का लाभ प्राप्त हो जो की आज पुरा हुआ। रेलवे बोर्ड द्वारा पत्र जारी कर बताया गया है कि गाड़ी संख्या 22439 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा व 22440 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अब जालंधर कैंट स्टेशन रुक कर जाएगी। गाड़ी संख्या 22439 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा जालंधर कैंट स्टेशन पर 10:04 आगमन करेगी व 10:06 पर प्रस्थान करेगी और गाड़ी संख्या 22440 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अब जालंधर कैंट स्टेशन पर 18:51 बजे पर आगमन करेगी व 18:53 बजे पर प्रस्थान करेगी।

बता दें कि जालंधर कैंट स्टेशन पर ठहराव के कारण गाड़ी संख्या 22439 जम्मू डिवीजन के भोगपुर स्टेशन (इंटरचेंज पॉइंट) पर 05 मिनट देरी से पहुंचेगी व गाड़ी संख्या 22440 शानेवाल स्टेशन (इंटरचेंज पॉइंट) पर अम्बाला डिवीजन पर 05 मिनट देरी से आएगी। ठहराव के प्रावधान के बाद ट्रेन 22439/22440 के समय को जम्मू डिवीजन और अम्बाला डिवीजन को समय-सारिणी मे समय बदलना पढ़ेगा। रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी करके समय सारणी जारी की है। अब श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु जालंधर कैंट से भी अपनी बुकिंग वंदे भारत एक्सप्रेस में करवा सकते हैं।

Related posts

Daily Horoscope : आज इस राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें राशिफल

नवरात्रों से पहले माँ के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, फिर शुरू हुई माँ वैष्णों देवी यात्रा

Daily Horoscope : तुला राशि वालों को आज व्यापर में लाभ के हैं योग, देवी लक्ष्मी को अर्पित करें सफेद पुष्प