Breaking: चंडीगढ़ जिला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस प्रशासन अलर्ट

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ सेक्टर-43 स्थित जिला कोर्ट को एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम की सूचना मिलने के बाद तुरंत कोर्ट परिसर को खाली करवा लिया गया है। ईमेल मिलने के बाद तुरंत परिसर में स्थानीय पुलिस, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पहुंच गईं।

बताया जा रहा है कि कोर्ट को चारों तरफ से सील कर दिया है। कोर्ट परिसर के अंदर गहनता से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल बम स्क्वॉड की टीम पूरे परिसर की जांच कर रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। इसके बाद ईमेल की जांच की जाएगी कि यह ईमेल कहा से आई है।

Related posts

Breaking: जालंधर के बाद चंडीगढ़ के स्कूलों और फिरोजपुर कोर्ट को मिले धमकी भरे ईमेल, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 16 नई गाड़ियां, CP ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की गाड़ियां