Breaking: स्कूलों और अदालतों के बाद पंजाब सेक्रेटेरिएट और मिनी मिनी सचिवालय को मिली धमकी, परिसरों में मचा हड़कंप

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से आज सुबह एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह चंडीगढ़ स्थित पंजाब सेक्रेट्रिएट और मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी पंजाब सेक्रेट्रिएट और मिनी सचिवालय में ईमेल के जरिए दी गई है। इस धमकी भरे ईमेल से मौके पर हलचल मच गई। बम की धमकी की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट पर आ गई हैं।

वहीं बम से उड़ाने की सूचना मिलने के बाद तुरंत एहतियात के तौर पर पूरे सचिवालय परिसर को खाली कराया गया और सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना पाकर तुरंत मौके पर चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS), CISF, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पहुंच गईं। पूरे परिसर घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सचिवालय के हर ब्लॉक, कमरे और पार्किंग एरिया की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।

बताते चलें कि इससे पहले भी बीते कल चंडीगढ़ के करीब 26 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद सभी स्कूलों ने बच्चों को घर भेज दिया और धमकी की जानकारी पुलिस को दी थी।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से 1 दिन पहले जालंधर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, PM भी निशाने पर

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल सेल की टीम की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों सहित 5 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़ को सौरभ जोशी के रूप में मिला अपना नया मेयर, चुनावों में BJP ने मारी बाजी