मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित होंगे बॉलीवुड के “ही मैन” धर्मेंद्र, केंद्र सरकार ने किया ऐलान

दोआबा न्यूज़लाइन

बॉलीवुड: बॉलीवुड के दिवगंत दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र सिंह देओल मरणोपरांत देश के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजे जाएंगे। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानि 25 जनवरी को पद्मा अवॉर्ड 2026 की घोषणा कर दी है। जिसमें बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार ने दिवगंत एक्टर धर्मेंद्र के सिनेमा में अतुलनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान करने का फैसला लिया है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। इस लिस्ट के मुताबिक बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा।

वहीं झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत नेता शिबु सोरेन और बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री के लिए चुना गया है।

लिस्ट के अनुसार पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 19 महिलाएं हैं। इनमें 6 विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई कैटेगरी के लोग भी हैं। वहीं अवार्ड से सम्मानित हस्तियों में 16 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

वहीं दिवगंत अभिनेता धर्मेंद्र का नाम पद्म विभूषण के लिए चुने जाने की खबर से उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने भी गहरी ख़ुशी व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर धर्म जी की फोटो शेयर की और लिखा कि ‘मुझे बेहद गर्व है कि सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री में धरम जी के अपार योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है।’

Related posts

जालंधर इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ने केंद्रीय बजट को लेकर वित्त मंत्री को भेजे महत्वपूर्ण सुझाव

सांसद चन्नी ने श्री गुरु रविदास जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की उठाई मांग, स्पीकर को लिखा पत्र

Breaking: बारामती एयरपोर्ट पर भयानक विमान हादसा, महाराष्ट्र के डिप्टी CM सहित 5 लोगों की मौत