बॉलीवुड एक्टर गोवर्धन असरानी का निधन, 84 साल की उम्र में अस्पताल में ली आखरी साँस

दोआबा न्यूजलाइन

मौत की खबर राज रखने की जताई थी इच्छा इच्छा

मुंबई : बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर गोवर्धन असरानी का बीते कल दिवाली वाले दिन निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार कल सोमवार दोपहर 1 बजे 84 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि 4 दिन पहले एक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि वो फेंफड़ों की समस्या के चलते अस्पताल में थे। एक्टर के निधन की पुष्टि उनके मैनेजर बाबूभाई थिबा ने उनके अंतिम संस्कार के बाद की।

एक्टर के निधन की जानकारी देते हुए बाबूभाई थिबा ने बताया कि निधन से पहले असरानी ने अपनी पत्नी से इच्छा जताई थी कि उनकी मौत की खबर किसी को न दी जाए। वो इस दौरान कोई हंगामा नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा था कि अंतिम संस्कार के बाद ही सबको इसकी खबर दी जाए। इसी वजह से उनके निधन के तुरंत बाद सांताक्रूज के शांतिनगर स्थित श्मशान में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिसमें परिवार के 15-20 लोग ही शामिल हुए।

Related posts

विकास की ओर एक और कदम; कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत , मेयर वनीत धीर ने पारस एस्टेट और गुरु रामदास एन्क्लेव की सड़कों का किया उद्घाटन

Daily Horoscope : सिंह राशिवालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, मजबूत होगी नेतृत्व क्षमता

जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया CASO ऑपरेशन, 5 आरोपी गिरफ्तार