दोआबा न्यूजलाइन
भाजपा शहरी ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का सम्मान समारोह कार्यक्रम किया आयोजित
पंडाल फुल, पैलेस फुल कार्यकर्ताओं की भीड ने सड़कों पर लगाया जाम
जालंधर: शहर के जल विलास पैलेस में भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में पंजाब के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के जालंधर आगमन पर सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पार्टी कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर और उत्साह था। मौके पर अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा पंजाब में आगामी सभी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के संबोधन में कहा कि प्रत्येक मंडल व विधानसभा हल्के की समस्याओं को लेकर हरेक महीने धरना प्रदर्शन कर सरकार की असलियत जनता के समक्ष लायेंगे।
पंजाब की खुशहाली और शांति के लिए भाजपा पहली पसंद: अश्वनी शर्मा
अश्वनी शर्मा ने यह भी कहा कि प्रत्येक जिला हर 2 महीनों में जिला स्तर पर सरकार की लोक विरोधी नीतियां जनता के दरबार में रखेगा। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने सत्ता में आने से पूर्व कई झूठे वायदे किए थे किंतु वायदों के नाम पर पंजाबियों को केवल धोखा ही मिला और 2027 में लोग पंजाब में भाजपा को मौका देने जा रहे है। उन्होंने कहा कि एक हरियाणा में भाजपा सरकार 17 फसलों के अलावा सब्जियों पर भी एमएसपी दे रही है किंतु पंजाब की आप सरकार केवल अपने प्रचार के विज्ञापनों तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि युद्ध नशों के विरुद्ध बात करने वाला मुख्यमंत्री जो खुद सारा दिन नशे में डूबा रहता है, वो पंजाब को नशा मुक्त कैसे करेगा।
अश्वनी शर्मा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं मे भारी उत्साह: सुशील शर्मा
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि भाजपा नशा के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति पर चल रही है और पार्टी की सरकार आने पर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आप सरकार के झूठे चुनावी वायदों को पंजाब के लोग नकार कर प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब अमन शांति और खुशहाली चाहता है और इसकी तस्वीर भाजपा ही बदल सकती है। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन संघर्ष के साथ ही होगा और एकजुटता ही पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही पंजाब में अराजकता खत्म करेगी।
इस मौके सुशील शर्मा ने अश्वनी शर्मा के कार्यकारी प्रधान बनने को भाजपा को मजबूत करने की ओर कदम बताया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस मौके पर राम सेना संगठन जालंधर द्वारा श्रीमदभागवत गीता अश्वनी शर्मा को भेंट की गई।इस अवसर पर अश्वनी शर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं जिसमे सरोज मल्होत्रा, राम लुभाया कपूर से मिलने उनके निवास भी गए।
इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, पूर्व सांसद सुशील रिंकु, प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व सीपीएस और प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, जगबीर बराड़, सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, जिला भाजपा प्रभारी संजीव खन्ना, भाजपा जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, सुभाष सूद, रवि महेंद्रू, रमेश शर्मा, अमरजीत सिंह अमरी,अजय ठाकुर,कुलदीप मानक,सागर जॉर्ज,शिव दर्शन अब्बी,बलराज बधन,राहुल जमवाल,अनुज शारदा,संजीव शर्मा मनी,सूर्या मिश्रा,मनीष सहगल, मनोज अग्रवाल, गौरव मेहता, तरसेम थापा,जगजीत सिंह, दिनेश खन्ना, प्रशांत गंभीर, हिमांशु शर्मा,पुनीत शुक्ला, राकेश गोयल, नवल कंबोज, विपन सभ्रवाल, नरेंद्र पाल सिंह ढिल्लों, राजन शर्मा, गौरव राय, सोनू हंस, दीपक बावा सहित अन्य कई उपस्थित रहे।