बदहाल सीवरेज,गंदे पानी की सप्लाई एवं खराब कानून व्यवस्था को आधार बना जालंधर वेस्ट जीतेंगे-सुशील शर्मा

जालंधर वेस्ट उपचुनाव को लेकर भाजपा ने शुरू की तैयारी

व्यापारी, उद्योगपति,आम लोग सरकारी तानाशाही से तंग-राकेश राठौर

आप एवं कांग्रेस के गठबंधन की नूरा कुश्ती नही चलेगी-सुशील रिंकू

केवल भाजपा जालंधर वेस्ट मे विकास के द्वार खोल गुंडागर्दी,बदहाली ठीक कर सकती-के.डी भंडारी

वेस्ट मे आप की सत्ता व कांग्रेस के विपक्ष वाले गठजोड़ ने आयुष्मान व आवास योजना के काम रुकवाये- शीतल अंगुराल

दोआबा न्यूजलाईन (जालंधर /राजनीति )

जालंधर (सतपाल शर्मा) भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में वेस्ट विधानसभा में उप चुनाव को लेकर जालंधर शहरी कोर कमेटी की अहम बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री श्री श्रीनिवासलू,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,पूर्व सांसद सुशील रिंकु,पूर्व एमएलए शीतल अंगुराल उपस्थित हुए। इस अवसर पर वेस्ट हल्के में चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और वेस्ट विधानसभा में पार्टी की जीत के लिए पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि बदहाल सीवरेज,गंदे पानी की सप्लाई एवं खराब कानून व्यवस्था को आधार बना कर पार्टी जालंधर वेस्ट का चुनाव लड़ेगी और जीतेगी । राकेश राठौर ने कहा कि व्यापारी, उद्योगपति,आम लोग सरकारी तानाशाही से तंग आ चुके है और इस बार वेस्ट हल्के से भाजपा का परचम लहरा कर पूरे प्रदेश में आप पार्टी की नींव हिला देंगे। सुशील रिंकु ने कहा कि अब आप एवं कांग्रेस के गठबंधन की नूरा कुश्ती नही चलेगी और वेस्ट हल्के के लोग उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे। केडी भंडारी ने कहा की केवल भाजपा ही जालंधर वेस्ट मे विकास के द्वार खोल कर गुंडागर्दी,बदहाली को ठीक कर सकती है। इस मौके पर शीतल अंगुराल ने कहा कि वेस्ट मे आप की सत्ता व कांग्रेस के विपक्ष वाले गठजोड़ ने आयुष्मान व आवास योजना के जो काम रुकवाये है वे भाजपा का प्रतिनिधि आने पर पूरे होंगे।उन्होंने कहा कि वेस्ट उप चुनाव में पार्टी की जीत पक्की है।इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,नॉर्थ हल्का प्रभारी भगवंत प्रभाकर आदि उपस्थित थे।

Related posts

कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने 97 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का रखा नींव पत्थर

अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क कोचिंग क्लास की सुविधा, 19 मई तक करवा सकते है रजिस्ट्रेशन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जमशेर, बस्ती शेख और दानिशमंदा में खाद्य पदार्थों का किया औचक निरीक्षण