लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुरू किया बैठकों का दौर

पंजाब में भाजपा लोकसभा की सभी 13 सीटें जीतकर बनाएगी इतिहास : विजय रूपाणी

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)

(पूजा मेहरा) : भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की अध्यक्षता में जालंधर लोकसभा हल्के के चुनावी तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक का आयोजन हुआ। भाजपा प्रदेश कार्यालय विजय रिसॉर्ट मकसूदां में संपन्न हुई।

विजय रुपाणी ने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसने हर भारतीय की आशाओं के अनुरूप नीतियां बनाई और उन्हें धरातल पर लागू किया है। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा सीट जीतना हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है और इसके लिए हमें हर एक बूथ पर मजबूती के साथ मेहनत करके जीत प्राप्त करनी होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा लोकसभा की सभी 13 सीटें जीतकर इस बार इतिहास बनायेगी। इस बार जहां एक तरफ राष्ट्रवादी लोग है और दूसरी तरफ देश का तुष्टिकरन करने वाली ताकतें है जो भारत का भला नहीं चाहती। मोदी जी पूरे भारत के लोगों की पहली पसंद है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जैसे भ्रष्ट लोग अपने आप को कट्टर ईमानदार की उपाधि देते थे और उनका असली चेहरा दुनिया के सामने है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों, शोषितों और पीड़ितों के लिए विकासशील नीतियां धरातल पर लागू की है।

वहीं विजय रुपाणी ने कहा कि जालंधर में भाजपा जीत का नया इतिहास लिखेगी और उसके लिए हम सभी को आज से ही यह संकल्प लेना होगा।इस अवसर पर सुशील रिंकू ने कहा कि मोदी जी पूरे भारत के नही बल्कि पूरे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है। हमारे मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत ही इस बार पार्टी जालंधर में विजय पताका लहराएगी। पार्टी का मजबूत संगठन विरोधियों को इस बार चारों खाने चित करेगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी की मेहनत से इस बार जालंधर की लोकसभा सीट पंजाब में सबसे ज्यादा लीड से जीता कर केंद्र की तीसरी बार बनने वाली मोदी सरकार के हाथ मजबूत करेंगे। भाजपा के निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज देश में पार्टी का जनाधार मजबूत हुआ है।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री निवासलु, प्रदेश महासचिव और जोनल प्रभारी जगमोहन सिंह राजू, पूर्व मंत्री केवल सिंह ढिल्लों, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदवार सुशील रिंकू, वेस्ट हल्के के एमएलए शीतल अंगुराल, जिला प्रभारी संजीव खन्ना,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र,अरुणेश शाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, जिला देहाती अध्यक्ष मनीष धीर और रणजीत सिंह पवार उपस्थित हुए।

Related posts

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

उज्जैन में राष्ट्रपति ने बढ़ाई सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी