भाजपा सीनियर नेता मनोरंजन कालिया ने आप MLA रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी पर किए कई खुलासे, पढ़ें पूरी खबर

जालंधर (सलोनी,विशाल) : आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस की रेड पड़ी। जिसके बाद पूरे शहर में हलचल देखने को मिली। यह रेड सुबह 8:45 बजे अशोक नगर में स्थित उनके घर में पड़ी। सबसे बड़ी बात यह है कि रमन अरोड़ा आप पार्टी के विधायक हैं और पंजाब में सरकार भी आप पार्टी की है। जिस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ये कहा है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिर चाहे वो अपने हो या बेगाने, अपनी पार्टी के हो या दूसरी पार्टी के भ्रष्टाचार कही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि नगर निगम के अधिकारियों के जरिए लोगों को झूठे नोटिस भेज के बाद में मामला रफा दफा करके मोटी रकम ऐंठने का इल्ज़ाम लगा है।

इसी बीच भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें कई खुलासे किए गए। उनके द्वारा बताया गया कि रेड पड़ने से कुछ दिन पहले ही रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी हटा दी गई थी। जिसके बाद उनके करीबी एटीपी सुखदेव वशिष्ट गिरफ्तार हुए और अब विजिलेंस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि उनका एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था जिसमें वो एक अफसर से बात करके किसी व्यक्ति को झूठा फसाने के लिए कह रहे थे। उन्होंने कहा कि “ये क्लिप जहां पहुंचनी चाहिए थी, वहां पहुंच गई। अगर जरूरत पड़ी तो ये क्लिप आम जनता को ज़रूर सुनाई जाएगी”।

आगे उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते हैं। कुछ दिन पहले फॉर्मर हेल्थ मिनिस्टर विजय सिंगला के बेटे की शादी थी, जिसमें सह परिवार पहुंचे हुए थे। अगर ऐसा ही रहा तो भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा” ? हालांकि उनके द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री के इस काम को बढ़ावा भी दिया गया।

Related posts

INNOCENT HEARTS की पलक्षी ने NEET (UG), 2025 में ऑल इंडिया रैंक 4392 हासिल किया

महात्मा आनंद स्वामी की चुनिंदा रचनाओं पर तैयार की प्रेजेंटेशन

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक के दौरान, चुनाव आयोग के निर्देशों से कराया अवगत