भाजपा ने दूसरी लिस्ट की जारी ,हिमाचल से अनुराग ठाकुर और सुरेश कश्यप का नाम

दोआबा न्यूज़लाईन (हिमाचल /राजनीति)

जालंधर : भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपनी 72 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें हिमाचल से हमीरपुर की सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और शिमला की सीट से सुरेश कश्यप का नाम शामिल है। लेकिन मंडी और काँगड़ा -चम्बा से अभी कैंडिडेट्स फाइनल नहीं हुए हैं। भाजपा की दूसरी लिस्ट में कुल 72 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं ,जिनमें कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। हरियाणा के EX मुख़्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेगें , नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से और पियूष गोयल मुंबई नार्थ से चुनाव लड़ेगें। भाजपा की दूसरी लिस्ट में 14 महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

इससे पहले 2 मार्च को भाजपा की तरफ से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई थी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कुल 195 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे। जिसमें 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम उस लिस्ट में शामिल थे। अब दोनों लिस्टों को मिलाकर भाजपा की तरफ से कुल 267 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए गए हैं।

Related posts

दिल्ली की 9वीं सीएम बनी रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्रियों ने ली शपथ

PM मोदी ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई

राष्ट्रपति भवन में 5 देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को प्रस्तुत किए अपने परिचय पत्र