BJP पंजाब के महामंत्री राकेश राठौर ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को दी बधाई

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, भाजपा प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा उपस्थित थे।

इस अवसर पर राकेश राठौर ने नितिन नबीन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार पूरे देश में और मजबूत होगा। राकेश राठौर ने कहा, “नितिन नबीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा देशभर में और मजबूत होगी और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेगी।” इस अवसर पर दोनों नेताओं ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों पर भी चर्चा की।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल के 3 छात्रों ने 5 लाख आवेदकों को पछाड़कर विश्व किशोर सांसद बनने का सफर किया तय

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से 1 दिन पहले जालंधर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, PM भी निशाने पर

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस पर भव्य शोभा यात्रा आज, प्रशासन ने किए रूट डायवर्ट