जालंधर पहुंचे BJP राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, बोले-विपक्ष सदन में बहस नहीं करता-सिर्फ जनता को गुमराह करता है

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम सोमवार को जालंधर के स्थानीय होटल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देश में पेश हुए बजट को लेकर मीडिया से बात की।

वरिष्ठ भाजपा नेता और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि आज पूरी दुनिया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रही है। एक तरह से सभी देश आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन हमारा देश एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। आज अलग-अलग स्थानों पर बजट के ऊपर विशेषरूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है, ताकि जनता को बताया जा सके कि यह बजट देश के लिए कितना उपयोगी है। जालंधर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले 18 प्रतिशत वोटों के लिए मैं जनता का धन्यवाद करता हूं। क्योंकि यह आंकड़ा पिछले कई चुनावों से बेहतर था।

देश में हमारी उपलब्धियों के बारे में बताने की जरूरत नहीं है। हमारे देश के प्रधानमंत्री हमेशा इस बारे में सोचते हैं कि कैसे हमारे देश को मजबूत बनाया जाए। उनके पास 2047 तक का विजन है। चाहे किसी भी देश के बीच लड़ाई हो, भारत ने आगे आकर अपनी बात रखी है और सख्त रुख अपनाया है।

हमारी सरकार ने किसानों के लाखों रुपये के कर्ज माफ किए। सरकार हर तरफ से किसानों की मदद कर रही है। हमारी सरकार ने किसानों को आधुनिक बनाने का भी काम किया है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के लिए राशि दी गई है, उनके लिए अलग से बजट तैयार किया गया है। महिलाओं के लिए विशेषतौर पर अलग से बजट दिया गया है। देश की उन्नति और सीमाओं पर जवानों के लिए पैकेज तैयार किये गए है।

गौरतलब है कि प्रेस वार्ता में गौतम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज का विपक्ष संसद में चर्चा नहीं करता, बाहर आकर सभी पार्टियों की बुराई करता है। विपक्ष झूठ की राजनीति कर रहा है। इन लोगों ने पंजाब में लोगों को गुमराह किया कि संविधान खतरे में है। जो अपने राज्यों की समस्याओ को रखते है, उनके हल किये जाते है। ऐसे में कौन गलत है। नीति आयोग की बैठक का सभी विपक्षी मुख्यमंत्रियों ने
बायकॉट किया है। ऐसी बैठकों में ही अपने राज्य की समस्याओँ के बारे में रखा जाता है, लेकिन इसके ऊपर किसी का भी ध्यान नहीं है।

Related posts

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

उज्जैन में राष्ट्रपति ने बढ़ाई सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी