बड़ी खबर: पंजाब सरकार के 2 बड़े मंत्रियों पर गिरी गाज, विपक्षी नेता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ FIR दर्ज

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: चंडीगढ़ साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब सरकार के 2 बड़े मंत्रियों के खिलाफ चंडीगढ़ में FIR दर कि है। जानकारी के अनुसार साइबर सेल ने आप सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा पर विपक्षी नेता बाजवा की वीडियो को टैंपर करके चलाने के मामले में चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाना में FIR दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार के दोनों मंत्रियों के खिलाफ यह कार्रवाई विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाने में दी शिकायत के आधार पर की गई है। वहीं बाजवा ने दी शिकायत में बताया कि चंडीगढ़ साइबर सेल ने दोनों ही कैबिनेट मंत्री के खिलाफ सेक्शन 336/4 भारतीय न्याय सहिता 356 और बीएनएस 61/2 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों मंत्रियों में एक अमन अरोड़ा आप के प्रदेश प्रधान भी हैं।

बता दें कि विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बीते दिनों आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, वित्तमंत्री हरपाल चीमा और कैबिनेट मंत्री व आप के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका आरोप था कि बाजवा ने अपनी इन नेताओं ने उनकी आधिकारिक वीडियो के साथ छेड़छाड़ की है, जो की सरासर गलत है।

Related posts

पंजाब के इस सरकारी स्कूल के टीचर को मिलेगा नेशनल टीचर अवॉर्ड, पंजाब के शिक्षा मंत्री ने शिक्षक को दी बधाई

लैंडस्लाइड के कारण चंबा-भरमौर मार्ग अवरुद्ध, हजारों टूरिस्ट फंसे, मोबाइल सिगनल और बिजली ठप

गुरदासपुर का जवाहर नवोदय स्कूल बाढ़ की चपेट में, 400 छात्र और स्टाफ अंदर फंसे