बड़ी उपलब्धि: नगर निगम जालंधर ने वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में कड़ी मेहनत के बल पर हासिल किया 86 रैंक

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मुहीम के तहत आयोजित वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में इस बार जालंधर ने 82वां रैंक प्राप्त किया है। जानकारी के अनुसार जालंधर नगर निगम ने इस बार नया रिकॉर्ड दर्ज करते हुए देशभर में 10 लाख आबादी वाले शहरों की सूची में 82वां रैंक प्रदान किया है।

अगर बात करें पिछले साल आयोजित सर्वेक्षण में शहर के रैंक का तो जालंधर नगर निगम ने 157 अंक का सुधार कर यह उपलब्धि हासिल की है। यह प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में बहुत अच्छा रहा है। यह मुकाम हासिल कर जालंधर नगर निगम ने न केवल शहर की छवि को स्वच्छता के क्षेत्र में रोशन किया है, बल्कि पंजाब में तीसरे स्थान पर आकर एक नई मिसाल कायम की है। बता दें कि पंजाब में बठिंडा ने 51वें रैंक के साथ पहला, पटियाला ने 76वें रैंक के साथ दूसरा स्थान और जालंधर ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन ने सेनिटेशन विभाग के अधिकारियों ओर कर्मचारियों के कामकाज की सराहना की है। उन्होंने कहा कि निगम की टीम ने सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार प्रयत्न किए हैं, आज उनकी कड़ी मेहनत ही है जिसका परिणाम सबके सामने है। अंत में उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में ये रैंक और भी बेहतर होगा।

वहीं इस बड़ी उपलब्धि पर शहर के मेयर वनीत धीर ने शहरवासियों, सफाई कर्मचारियों और सभी जन प्रतिनिधियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरे जालंधर की मेहनत और सहयोग का परिणाम है। पिछले सालों की अपेक्षा शहर अब पहले की तुलना में काफी साफ़ सुथरा दिखाई देता है, जो आम लोगों की जागरूकता और प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। निगम भविष्य में भी और प्रयास करेगी ताकि जालंधर शीर्ष रैंक वाले शहरों में शामिल हो सके। हालांकि इसके लिए जालंधर शहर के लोगों को भी सहयोग करना होगा और अपनी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक होना पड़ेगा।

बताते चलें कि वर्ष 2017-18 में यह रैंक 233 था, जो 2019-20 में घटकर 166 हो गया। लेकिन अब कुछ वर्षों में रैंकिंग में गिरावट आई और रैंक 239 पर आ गया था, लेकिन आज फिर नगर निगम की कड़ी मेहनत, व्यापत प्रयासों और योजनाओं के बल पर आज 86 रैंक हासिल हुआ है।

Related posts

पंजाब सड़क सफाई मिशन: जिले में अधिकारियों ने गोद ली गई सड़कों का किया गया निरीक्षण

मानव सहयोग स्कूल जालंधर का छात्र दीपक महे बना चार्टर्ड अकाउंटेंट

जालंधर के PIMS में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत विशेष समारोह आयोजित