खन्ना में बड़ा Accident, ट्रक-बस की टक्कर में 25 प्रवासी मजदूर घायल

दोआबा न्यूज़लाईन (खन्ना/पंजाब)

खन्ना: पंजाब के खन्ना में नेशनल हाईवे पर बीती आधी रात एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार टक्कर के कारण बस करीब 150 मीटर दूर बिजली के ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई। हादसे में करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह बस बिहार के बेतिया से आ रही थी। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से इन्हें सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार पंजाब में धान लगाने के लिए बिहार और यूपी से करीब 65 मजदूर बस में आ रहे थे। आधे लेबर को खन्ना में उतरना था। रात करीब साढ़े 12 बजे बस नेशनल हाईवे पर गुरु अमरदास मार्केट के सामने बने कट पर रुकी। अभी कुछ मजदूर उतरे थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने आकर बस को टक्कर मार दी। जब ट्रक की टक्कर के बाद बस ट्रांसफॉर्मर से टकराई तो धमाके के साथ आग भी निकली। गनीमत रही कि बस में करंट नहीं आयाऔर बस में आग नहीं निकली। वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। टक्कर के बाद मजदूरों में चीख पुकार मच गई। साथ ही टक्कर लगने से बस आगे बढ़ गई और करीब डेढ़ सौ मीटर दूर जाकर एक ट्रांसफॉर्मर से टकराई। इससे भी जोरदार धमाका हुआ। गनीमत यह रही कि बिजली के खंबे से बस में करंट नहीं आया वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

बतया जा रहा है कि जोरदार धमाके की आवाज सुनकर घटनास्थल के पास स्थित सिविल अस्पताल में मौजूद पार्किंग ठेकेदार अपने साथियों समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। साथ ही 108 एंबुलेंस और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। राहगीर भी घायलों की मदद के लिए रुके। सड़क सुरक्षा फोर्स ने सभी के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रोड क्लियर करवाया और घायलों की मदद की। पुलिस के अनुसार हादसा ट्रक का टायर फटने की वजह से हादसा हुआ है।

Related posts

Breaking: गुरपतवंत पन्नू ने सिंगर दिलजीत दोसांझ को दी धमकी, KBC में अमिताभ बच्चन के पैर छूने से छिड़ा विवाद

राष्ट्रपति ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल में भरी उड़ान, हाथ हिलाते हुए किया सबका अभिवादन

पंजाब वासियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बंद किया अब ये TOLL PLAZA