शहर में बंदूक की नोक पर ऑटो सवार यात्रियों से लूट, नकदी और गहने लूट फरार चोर

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राइम)

जालंधर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। आज भी शहर में चोरी के 2 मामले सामने आए हैं। पहले आज सुबह एक व्यक्ति के साथ लूट हुई और अब चंद घंटे बाद एक बार फिर बाइक सवार 3 युवकों ने बंदूक की नोक पर ऑटो सवार यात्रियों के साथ लूट की वारदात को अजाम दिया। इस दौरान लुटेरे ऑटो सवार यात्रियों से नकदी और गहने लूट कर फरार हो गए। एक दिन में चोरी की 2 वारदातों ने ने कहीं न कहीं पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले दावों पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। पीड़ित राहुल निवासी न्यू मॉडल हाउस ने जानकरी देते हुए बताया कि वे ऑटो चलाने का काम करता है और बस स्टैंड से तिलक नगर की सवारी लेकर जा रहा था। इसी दौरान 3 बाइक सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद उन्होंने ऑटो में बैठी सवारियों से बंदूक की नोक पर नगदी व गहने लूट लिए और फिर वहां से फरार हो गए।

Related posts

जालंधर: मकसूदां पुलिस ने 20 नशीली गोलियों सहित पकड़ा 1 नशा तस्कर

जालंधर : भारी पुलिस फोर्स के साथ सिविल अस्पताल में DCP ऑपरेशनल का सर्च अभियान, वाहनों को किया जब्त

जालंधर : मॉडल हाउस में व्यक्ति ने किया सुसाइड, जानें पूरा मामला