अरमान मालिक के परिवार को जान से मारने की मिली धमकी, Youtuber ने पुलिस प्रशासन से की जल्द कार्रवाई की अपील

दोआबा न्यूज़लाइन

पंजाब: अपनी दो शादियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले यूट्यूबर अरमान मलिक को जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार यूट्यूबर अरमान को लगातार विदेशी नंबरों से धमकी भरी कॉल और मैसेज आ रहे हैं। इसके साथ ही यूट्यूबर से 5 करोड़ की रंगदारी की भी मांग की जा रही है। इस मामले में अरमान मालिक ने पंजाब पुलिस से शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार अपनी शिकायत में यूट्यूबर ने कहा कि करीब 20 दिनों से उनके पास अलग-अलग विदेशी नंबरों से धमकी भरे फोन और मैसेज आ रहे हैं। जिसमें व्यक्ति उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की बार – बार धमकी दे रहा है। इन धमकी भरे फोन कॉल और मैसेज आने के बाद से उनका परिवार दहशत में है।

वहीं अरमान मलिक ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की है, ताकि उनका परिवार सुरक्षित महसूस कर सके।

Related posts

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनोज मल्होत्रा (मनु वड़िंग) का निधन

Breaking: जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर देर रात Accident, अनयंत्रित होकर पुलिया से टकराई कार, 2 घायल

पंजाब के स्कूलों में 27 जनवरी को छुट्‌टी का ऐलान, CM मान ने की घोषणा