JALANDHAR WEST विधानसभा क्षेत्र में नशे की ओवरडोज़ से एक और युवक की मौत

JALANDHAR : रविवार की सुबह -सुबह ही JALANDHAR WEST विधानसभा क्षेत्र से नशे की ओवरडोज़ के चलते युवक की मौत की खबर सामने आई है।बता दें कि जालंधर के वेस्ट हल्के मैं एक सप्ताह के भीतर नशे की ओवरडोज़ से दूसरे युवक की मौत हुई है। इलाके में नशे के कारण हो रही मौतों को लेकर इलाका निवासियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।

बता दें कि मार्च 2025 में पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया गया । जिसका नाम “युद्ध नशे के विरुद्ध ” रखा गया था। जिसके अंतर्गत पंजाब से नशे को खत्म करना था। जिसमें पुलिस प्रशाशन ने भी एहम भूमिका निभाई और पुलिस द्वारा नशे के हॉट स्पॉट वाले इलाकों को सर्च करके कासो ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस द्वारा कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनसे नशा भी बरामद किया गया।

हाल ही में जनवरी 2026 में आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नशे के खिलाफ दूसरे चरण की शुरुआत की गई। नशे के खात्मे के लिए पुलिस प्रशाशन काफी गंभीर दिखाई दे रहा है और हॉट स्पॉट इलाकों में सर्च औपरेशन चलाये जा रहे हैं। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के लीडरों द्वारा नशे के विरुद्ध रैलियां निकाली जा रही हैं।

लेकिन कहीं न कहीं फिर भी जालंधर वेस्ट इलाके के लोग सरकार के इस प्रयास से खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार के “युद्ध नशे विरुद्ध ” प्रयास के बाद भी नशा तस्कर इलाके में सक्रिय हैं और इलाके में नशा धड़ल्ले से बेच रहे हैं। उन्होंने सरकार और प्रशाशन से अपील की है कि नशा तस्करों पर नकेल कस कर उनपर कार्रबाई की जाए और पंजाब की जवानी को बचाया जाए।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल के 3 छात्रों ने 5 लाख आवेदकों को पछाड़कर विश्व किशोर सांसद बनने का सफर किया तय

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से 1 दिन पहले जालंधर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, PM भी निशाने पर

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस पर भव्य शोभा यात्रा आज, प्रशासन ने किए रूट डायवर्ट