विकास की ओर एक और कदम; कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत , मेयर वनीत धीर ने पारस एस्टेट और गुरु रामदास एन्क्लेव की सड़कों का किया उद्घाटन

जालंधर के वार्ड नंबर 57 में विकास कार्यों को गति देते हुए शुक्रवार शाम एक भव्य ‘सड़क उद्घाटन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पारस एस्टेट और गुरु रामदास एन्क्लेव की नवनिर्मित सड़कों का उद्घाटन विधिवत रूप से संपन्न हुआ, जिससे स्थानीय निवासियों को खराब सड़कों की समस्या से बड़ी राहत जल्द मिलने वाली है।

सड़क का उद्घाटन मुख्य रूप से पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिन्द्र भगत ,मेयर वनीत वनित धीर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती कविता सेठ एवं सौरभ सेठ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत स्थानीय निवासियों द्वारा बड़ी गर्मजोशी से किया गया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्षद कविता सेठ ने बताया कि पारस एस्टेट और गुरु रामदास एन्क्लेव की सड़कों की हालत काफी समय से खराब थी, जिसे अब प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया जाएगा।

शुक्रवार शाम 5 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में मोहल्ला निवासी एकत्रित हुए। लोगों ने इस विकास कार्य के लिए आम आदमी पार्टी की टीम और स्थानीय पार्षद का आभार व्यक्त किया। उद्घाटन के बाद नेताओं ने इलाके का दौरा किया और लोगों की अन्य समस्याओं को भी सुना।

Related posts

Daily Horoscope : सिंह राशिवालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, मजबूत होगी नेतृत्व क्षमता

जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया CASO ऑपरेशन, 5 आरोपी गिरफ्तार

Daily Horoscope : मिथुन राशि वालों के आज नए लोगों से संपर्क रहेंगे लाभदायक, करें ये उपाय…