जालंधर में गैंगस्टर विक्की गोंडर का एक साथी गिरफ्तार, कई आपराधिक घटनाओं में शामिल

दोआबा न्यूज़लाईन(जालंधर/क्राईम)

(पूजा मेहरा) जालंधर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विक्की गौंडर के एक साथी को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर की पहचान नवीन सैनी उर्फ चिंटू के रूप में हुई है। चिंटू करीब 9 महीने से फरार चल रहा था। चिंटू के पास से पुलिस ने पांच घातक हथियार बरामद किये है।

जानकारी के अनुसार जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध पर चल रही कार्रवाई के तहत चिंटू को गिरफ्तार किया। इस बात की जानकारी खुद डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी है। जालंधर पुलिस काफी समय से इस गैंगस्टर की तलाश में थी, वहीँ गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चिंटू को जालंधर सिटी से गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि नवीन सैनी उर्फ चिंटू का विक्की गौंडर ग्रुप से सीधा संबंध है। यह नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली जैसे अलग-अलग अपराधों में शामिल है। चिंटू के खिलाफ FIR दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी से जालंधर सिटी पुलिस की पूछताछ जारी है।

Related posts

फिर वर्दी हुई दागदार, पंजाब महिला आयोग ने SSP जालंधर को भेजा नोटिस, SHO भूषण मामले में की जल्द कार्रवाई की मांग

जालंधर प्रशासन ने की 56 सड़क हादसों वाले ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, DC ने तत्काल सुधार के दिए आदेश

विक्टर फोर्जिंग्स कंपनी ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए DC को भेंट की 1 लाख की सहायता राशि