DC से मिले आश्वासन के बाद किसानों ने खोल दिया जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: धान की खरीद में हो रही देरी के चलते बीते दिन सुबह से जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर किसान धरने पर बैठे हुए थे। जिसके बाद किसान नेताओं की जालंधर डीसी डॉ हिमांशु अग्रवाल से इस मुद्दे के सम्बन्ध में काफी लंबी बैठक हुई। किसानों ने कहा कि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि रात से लिफ्टिंग का काम शुरू हो जाएगा। जानकारी अनुसार मौके पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने नेशनल हाईवे पर परागपुर जी.टी. रोड के नजदीक मैकडॉनल्ड के सामने सुबह 11:00 बजे से दिए गए धरने को देर शाम खत्म कर दिया है। जिसके बाद बीती देर शाम किसानों ने अपना धरना खत्म किया और लोगों के लिए नेशनल हाईवे खोल दिया।

जालंधर से लुधियाना और दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों के लिए अहम खबर, पढ़ें…

पंजाब के जालंधर-लुधियाना हाईवे पर जाने वाले लोगों के लिए बेहद ही अहम जानकारी सामने आयी है। किसान आज फिर अपनी मांगों को लेकर जालंधर के धन्नोवाली फाटक के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान किसान और मजदूर भारी संख्या में अपनी मांगों को लेकर इक्कठे हुए हैं। किसानों ने आज सुबह से नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। वहीं इस धरने के चलते आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसान संगठनों का कहना है कि उनका यह अनिश्चितकालीन है, जब तक उनकी मांगे नहीं माने जाती, वे धरने पर बैठे रहेंगे।

वहीं किसान संगठनों का कहना है कि उनकी सीएम मान सहित कई सरकारी नुमाइंदों से धन की बिक्री के संबंध में कई बार मीटिंग हुई है। लेकिन मीटिंग में हर बार आश्वासन मिलता है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला। किसानों का कहना है कि उनकी धान की फसल मंडियों में पड़ी हुई है। लेकिन उनकी बिक्री नहीं हो रही।

वहीं किसानों ने यह भी कहा कि उन्हें सड़कों पर उतर कर सड़कों को जाम करने का और आम जनता को परेशान करने का कोई शौक नहीं है। लेकिन अपने हकों के लिए उन्हें यहां सड़कों को रोक कर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह धरना प्रदर्शन पूरे पंजाब में चल रहा है।

इस बार किसानों ने फगवाड़ा मे शूगर मिल के बाहर धरना लगाया है। किसानो ने साथ ही ऐलान कर दिया है कि ये धरना अनिश्चितकालीन है। जब तक उनकी मांगे नहीं माने जाती, वे धरने पर बैठेंगे।

फगवाड़ा में शूगर मिल के बाहर अचानक लगे धरने से जालंधर लुधियाना का रास्ता बिल्कुल कट हो गया है। अचानक लगे धरने के बाद हरकत में आई जालंधर देहात और फगवाड़ा पुलिस द्वारा ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया जा रहा है।अचानक धरने के कारण वाहनों की लंबी कतारें हाईवे पर लगी हैं। किसानों ने बताया कि ये धरना धान की खरीद में देरी हो रही है। जिससे उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

Related posts

फिर वर्दी हुई दागदार, पंजाब महिला आयोग ने SSP जालंधर को भेजा नोटिस, SHO भूषण मामले में की जल्द कार्रवाई की मांग

जालंधर प्रशासन ने की 56 सड़क हादसों वाले ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, DC ने तत्काल सुधार के दिए आदेश

विक्टर फोर्जिंग्स कंपनी ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए DC को भेंट की 1 लाख की सहायता राशि