America के बाद अब UK में भी बढ़ी भारतीयों की टेंशन, वजह जानने के लिए पढ़ें खबर…

दोआबा न्यूज़लाईन

यूके/विदेश: अमेरिका के बाद अब यूके सरकार ने भी वहां रह रहे अवैध प्रवासियों पर सख्ती करनी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार अमरीका के द्वारा अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किए जाने के बाद अब यूके ने भी वहां रह रहे अवैध प्रवासियों को देश से निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। जिससे वहां रह रहे भारतियों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है।

सूत्रों के अनुसार यूके की लेबर सरकार ने वहां रह रहे अवैध प्रवासियों को देश से निकालने के लिए मुहिम चलाई है। जिसके बाद बीते दिनों यूके में करीब 828 स्थानों पर रेड की गई और वहां से 600 के करीब लोगों को गिरफ्तार किया गया। खबर यह भी है कि इस रेड के दौरान ज्यादातर स्टडी या टूरिस्ट वीजा पर गए पंजाबियों को गिरफ्तार किया गया है जो वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी गैर क़ानूनी तोर पर वहां रह रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यूके सरकार द्वारा चलाई गई इस मुहीम के दौरान यूके में स्थित इंडियन रेस्टॉरेंट, किराना स्टोर इत्यादि छोटे व्यवसाय चलाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। कहा यह भी जा रहा है कि इस मुहीम के दौरान केवल अवैध प्रवासियों को ही गिरफ्तार नहीं किया जा रहा बल्कि उन्हें रोजगार देने वाले लोगों को भी भारी जुर्माना लगाया जा रहा है।

Related posts

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड आतंकी हैप्पी पासिया, पंजाब में कई घटनाओं को दे चुका है अंजाम

क्रिकेट के फैंस के लिए Good News, ओलंपिक में क्रिकेट को मिली Entry

पुर्तगाल में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को प्रदान किया गया लिस्बन का ‘सिटी की ऑफ ऑनर’