जालंधर में मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन करने पहुंचे आप सुप्रीमों केजरीवाल और CM भगवंत मान

अपनी पार्टी की वाहवाही करते हुए विपक्षियों पर साधा निशाना

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)

आप सुप्रीमों अरविंदर केजरीवाल 2 दिन पंजाब के दौरे पर हैं। इसी कड़ी में आज पंजाब सीएम भगवंत मान सहित आप सुप्रीमों जालंधर पहुंचे। कल (3 मार्च) को लुधियाना और अमृतसर में व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। पंजाब दौरे को आगामी लोकसभा चुनावों के साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है। पूरे पंजाब में 165 आम आदमी क्लीनिक का जालंधर से उद्घाटन किया गया। ”आप” लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा 2-3 दिन में कर सकती है। इस बार चुनावी समीकरणों का खेल भी देखने को मिलेगा।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज खुशी है कि 165 मोहल्ला क्लीनिक एक साथ शुरू हो रहे हैं। इस तरह का विकास आज तक पंजाब में नहीं देखा होगा। अभी हमें दो साल पूरे होने में 14 दिन हैं। दो साल से कम में 829 मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए। अब हम इलाके देख रहे हैं कि कहां जरूरत है।

आप सुप्रीमों बोले कि केंद्र सरकार ने भगत सिंह व करतार सिंह सराभा की झांकी को रिजेक्ट कर दिया। ये पंजाब के लोगों के लिए बेइज्जती की बात है। अगर हमें 13 की 13 सीटें दोगे तो सोचो भगवंत मान कितने मजबूत हो जाएंगे।

इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल व भाजपा का रिश्ता नाखून-मांस का है। अकाली दल भाजपा के साथ गठजोड़ कर कैसे किसानों के सामने जाएंगे। ये गठबंधन कभी टूटा ही नहीं था। सीएम ने कहा कि रूरल डेवलपमेंट फंड(RDF) का पैसा और अन्य कई फंड रोके गए हैं। तकरीबन 8 हजार करोड़ के करीब पैसा केंद्र ने रोका है, लेकिन हम नहीं कहते कि हमारे पास फंड नहीं हैं। आने वाले दिनों में बजट पेश किया जाएगा, सभी देखेंगे शानदार बजट पेश किया है।

गौरतलब है कि शहरवासियों ने जालंधर में आप का सांसद सुशील रिंकू को चुनकर विश्वास दिलाया की आप पर जनता को यकीन है। हमने जालंधर को हर सूरत में सुधारा। 283 करोड़ रुपए की ग्रांट जालंधर को दी गई है। एक एक पैसे का अधिकारियों से हिसाब लिया जाता है। हर रोज राज्य के विकास कार्यों का फीडबैक लिया जा रहा है। जालंधर पर हमारा खास ध्यान है। क्योंकि जालंधर मीडिया राजधानी है।

इस मौके पर लोकसभा सांसद सुशिल रिंकू, केबिनेट मंत्री बलकार सिंह सहित कई आप नेता मौजूद रहे।

Related posts

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

उज्जैन में राष्ट्रपति ने बढ़ाई सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी