पंजाब के युवक की कनाडा में अचानक मौत, 3 बहनों का इकलौता भाई था मृतक

दोआबा न्यूज़लाइन

कनाड/खन्ना: कनाडा में पंजाब के लुधियाना के रहने वाले एक युवक की दिल का दौरा पढ़ने से अचानक मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि खन्ना के गांव कटाहरी का 27 वर्षीय अमरवीर सिंह जो पढ़ाई के लिए कनाडा गया था, उसकी वहां अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मृतक अमरवीर सिंह ब्रैंपटन शहर में रहता था। वहीं मौत की खबर जब पंजाब में परिवार तक पहुंची तो मानो उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमरवीर सिंह वर्ष 2022 में उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गया था। पढ़ाई खत्म होने के बाद अमरवीर वहां वर्क परमिट पर ट्रक ड्राइवरी कर रहा था। परिजनों के अनुसार अमरवीर सिंह तीन बहनों का इकलौता भाई था, जो अपने और परिवार के सुनहरी सपने पूरे करने के लिए विदेश गया था लेकिन उसकी ऐसे अचानक मौत के बाद माता-पिता ने अपना इकलौता बेटा और बहनों ने अपना इकलौता भाई खो दिया। अमरवीर की मौत की खबर के बाद से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार सहित पूरे गांव कटाहरी में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि मृतक अमरवीर का शव आज कनाडा से खन्ना की पायल तहसील के गांव कटाहरी लाया गया। जहां आज ही उसका अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान से किया गया और गांव के लोगों द्वारा आपने बेटे को नाम आँखों से आखिरी विदाई दी गई। परिजनों के अनुसार अमरवीर ने इसी साल पंजाब आना था, लेकिन उससे पहले उसकी मौत की खबर आ गई।

Related posts

PM मोदी ने जोस एंटोनियो को चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर X पर दी बधाई

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में की एयर स्ट्राइक, काबुल में महिलाओं-बच्चों समेत 4 लोगों की मौत

फुकेट में बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचा AIR INDIA का विमान, लैंडिंग के दौरान निकला पहिया, सभी यात्री सुरक्षित