पाकिस्तानी ड्रोन हमले में झुलसी महिला ने तोड़ा दम, पति की हालत गंभीर, बेटा भी घायल

दोआबा न्यूजलाइन

पंजाब : 9 मई को पाकिस्तान ने भारत के कई राज्यों में ड्रोन हमले किये थे, इसी कड़ी में सीमा से सटे पंजाब के जिले फिरोजपुर में भी पाकिस्तानी ड्रोन घर पर आकर घिरा था, इस घटना में परिवार के 3 सदस्य घायल हुए थे। उन्ही से सबंधित बेहद दुखदाई खबर सामने आ रही है। जहां 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। महिला के पति और बेटे की हालात अब भी गंभीर बनी हुई है।

लुधियाना के DMC अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, गांव खाई फेमे की रहने वाली महिला सुखविंदर कौर सौ प्रतिशत जल गई थीं, जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, उनके पति लखविंदर सिंह (55) करीब 70 प्रतिशत तक जले हुए हैं। उनकी हालत भी गंभीर है। जबकि, बेटे जसवंत सिंह (24) फिलहाल खतरे से बाहर है।

बताते चले कि सुखविंदर कौर की सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को लुधियाना के DMC अस्पताल में मौत हुई है। उनके शव खाई फेमे के गांव में लाया जाएगा। महिला की मौत के बाद पूरा गांव सदमे में हैं।

Related posts

बड़ी खबर: पंजाब सरकार के 2 बड़े मंत्रियों पर गिरी गाज, विपक्षी नेता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ FIR दर्ज

फिरोजपुर: उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने किया बाल निकेतन विद्यालय का उद्घाटन

पंजाब में बड़े स्तर पर हुए तबादले, 42 पटवारी बदले, देखें List…