जालंधर के कांग्रेस MLA के रिश्तेदार के घर दर्दनाक हादसा, कोठी में आग लगने के कारण जिंदा जली युवती

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में बीती शाम एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम जालंधर के न्यू विजय नगर इलाके में एक कोठी में भयानक आग लग गई। इस हादसे में घर के अंदर मौजूद 30 वर्षीय युवती की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतक लड़की का नाम रुबिका बताया जा रहा है।

वहीं कोठी में आग की सूचना पाकर तुरंत मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची। तब तक कोठी का एक पूरा कमरा आग की चपेट में आ चुका था। कमरे में लगी भयानक आग में जलकर एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की मानसिक रूप से बीमार थी, इसलिए वह न तो बाहर जा सकी न तो मदद के लिए शोर मचा सकी। मृतक लड़की कांग्रेस MLA विक्रम चौधरी की भांजी बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार मकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं पुलिस के मुताबिक कमरे में आग दीवारों पर लगी PVC की शीट लगी होने के कारण तेजी से फैलती गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

लाला लाजपत राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में विश्व ऑप्टोमेट्री दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन

फिल्लौर में धरने पर बैठे दुकानदार, प्रशासन के दुकानें गिराने के आदेश पर दुकानदारों का फूटा गुस्सा

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद