जालंधर में पूर्व सैनिकों और आश्रितों की सुविधा के लिए 14-15 को लगाया जाएगा विशेष कैंप

दोआबा न्यूज़लाइन

जिले के सभी पूर्व सैनिकों और आश्रितों को कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील

जालंधर: शहर के डिस्ट्रिक्ट डिफेंस सर्विसेज़ वेलफेयर ऑफिस में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की सुविधा के लिए 14 और 15 जनवरी 2026 को एक स्पेशल कैंप लगाया जा रहा है। जिला रक्षा सेवाएं भलाई अधिकारी कमांडर बलजिंदर सिंह विर्क ने बताया कि 10वें आर्म्ड फोर्सेज़ वेटरन्स डे के मौके पर लगाए जा रहे इस कैंप में जिले के उन एक्स-सर्विसमैन और उनके डिपेंडेंट्स को सुविधादी जाएगी, जो स्पर्श के ज़रिए पेंशन ले रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने जिले के सभी पूर्व सैनिकों और आश्रितों से अपील की कि जिन्हें स्पर्श के ज़रिए लाइफ़ सर्टिफ़िकेट जमा करवाने हैं या कोई और दिक्कत आ रही है, वे जिला रक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

विकास की ओर एक और कदम; कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत , मेयर वनीत धीर ने पारस एस्टेट और गुरु रामदास एन्क्लेव की सड़कों का किया उद्घाटन

Daily Horoscope : सिंह राशिवालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, मजबूत होगी नेतृत्व क्षमता

जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया CASO ऑपरेशन, 5 आरोपी गिरफ्तार