लुधियाना में एक घर में लगी भयानक आग, लाखों का सामान जलकर राख

दोआबा न्यूजलाइन

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में बीती देर रात एक घर में भयानक आग लग गई। घर में आग लगी देख मोहल्ले में हड़कंप मचा गया। आसपास के लोग रात में घरों से बाहर आ गए। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना के इच्छा नगर में बीती देर रात एक घर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसमें घर के अंदर खड़ी दो स्कूटी, एक कार और एक ऑटो जिसमें 29 एलईडी टीवी सब कुछ जल गया। घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए एक मोहल्ला निवासी ने बताया कि आग उनके पड़ोसी के घर में लगी थी। उनका पड़ोसी डिलीवरी वैन चलाने का काम करता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग एसी के कंप्रेसर में आई खराबी के कारण लगी जो धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। उसने बताया कि आग इतनी तेज थी घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। लेकिन गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना था की आग की लपटें इतनी तेज थी कि अगर फायर ब्रिगेड थोड़ी देर और देर से पहुंचती, तो आग आसपास के घरों तक भी फैल सकती थी।

घर में आग लगने के बाद पहले तो आसपास के लोगों ने खुद पानी कि टंकियों से पानी दाल कर आग बुझाने कि कोशिश की, लेकिन आग को काबू से बाहर जाता देख फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायरमैन विजय कुमार ने बताया कि उन्हें 11:38 बजे सूचना मिली थी। जिसके बाद एक गाड़ी के साथ वह तुरंत मौके पर पहुँच गए औरकरीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन वाहनों और घर का सामान पूरी तरह जल गया।

Related posts

Breaking: पंजाब में फिर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने ऐहतियात के चलते खाली करवाए स्कूल

लुधियाना: सिविल अस्पताल से कैदी पुलिस कर्मचारी को चकमा देकर फरार, इलाज के लिए लाया गया था आरोपी

पंजाब का लाडोवाल टोल प्लाजा आज Free, TOLL पर भारी मात्रा में इकट्ठा हुए किसान