होशियारपुर में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ़्तार कार ने 2 स्कूटियों को मारी टक्कर, 4 युवकों की मौके पर मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

स्कूटियों को टक्कर मरने के बाद अनयंत्रित कार रोड साइड खड़े ट्रक में जा घुसी

पंजाब: पंजाब के होशियारपुर से देर रात एक बड़े भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार देर रात जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर मुकेरियां शुगर मिल के पास एक तेज रफ्तार अनयंत्रित कार ने पहले 2 स्कूटियों को पीछे से टक्कर मार दी और फिर कार खुद सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। हादसे में स्कूटियों पर सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार ड्राइवर गंभीर घायल बताया जा रहा है। एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर इतनी भयानक थी कि सभी वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर दूर-दूर तक वाहनों का मलबा नजर आया।

बताया जा रहा है कि चारों मृतक स्थानीय पैलेस और होटलों में काम करते थे। बीती देर रात भी वह चारों युवक एक शादी समारोह का काम निपटाकर स्कूटियों पर घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटियों को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े एक ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने चीख-पुकार सुन तुरंत घायलों को संभाला, लेकिन तब तक चारों युवकों की मौत हो चुकी थी।

Related posts

जालंधर के कैपिटल अस्पताल में अब ₹10 लाख तक मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत होगा मुफ्त इलाज उपलब्ध

रेलवे द्वारा होली के त्योहार को देखते हुए अमृतसर-बढ़नी-अमृतसर के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन

जालंधर के अलग-अलग चौकों पर विभिन्न संस्थाओं ने किया विरोध प्रदर्शन, जानें वजह…