जालंधर में कांग्रेस की बढ़ी चिंता, कांग्रेस कौंसलर AAP में शामिल

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि जालंधर सेंट्रल के वार्ड नंबर 23 से कौंसलर परमजीत कौर और उनके पति हरपाल मिंटू ने कांग्रेस का हाथ छोड़ कर आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया है। पार्षद परमजीत कौर ने सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के कार्यालय में पार्टी जॉइन की, वहीं उनके पति हरपाल मिंटू को मुख्यमंत्री आवास में पंजाब के सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण और नितिन कोहली की मौजूदगी में आप की सदस्यता दिलाई गई।

वहीं दोनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने से नगर निगम की राजनीति में समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने दोनों के पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया है, जबकि कांग्रेस खेमे में इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Related posts

लाला लाजपत राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में विश्व ऑप्टोमेट्री दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन

फिल्लौर में धरने पर बैठे दुकानदार, प्रशासन के दुकानें गिराने के आदेश पर दुकानदारों का फूटा गुस्सा

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद