अयोध्या मंदिर में रामलला की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आज जालंधर में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: जालंधर शहर में आज राम लला की अयोध्या मंदिर में प्राण प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। शहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में भी इसके चलते कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस भव्य शोभा यात्रा को लेकर जालंधर पुलिस ने शोभायात्रा मार्ग पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

जानकारी के अनुसार यह शोभा यात्रा श्री देवी तालाब मंदिर से शुरू होकर पूरे शहर से गुजरेगी। शोभायात्रा शाम करीब 6 बजे समाप्त होगी।
उम्मीद जताई जा रही है कि राम लला की शोभा यात्रा में भरी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

वहीं शहर में निकाली जा रही इस भव्य शोभा यात्रा के चलते पुलिस ने उक्त रास्ते पर रुट डायवर्ट किए हैं। जानकारी के अनुसार यह शोभा यात्रा
श्री देवी तालाब मंदिर से शुरू होकर अड्डा होशियारपुर चौक, अड्डा टांडा चौक, खिंगरा गेट, पंज पीर चौक, फगवाड़ा गेट मार्केट, मिलाप चौक, श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक), भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), अड्डा होशियारपुर चौक, जेल चौक, पटेल चौक, भगवान वाल्मीकि गेट से निकलती हुई अन्य कई क्षेत्रों से भी गुजरेगी।

Related posts

DC ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की

APJ स्कूल, रामा मंडी में दंत जांच शिविर का आयोजन

DC ने 1 नवंबर को किया आधी छुट्टी का ऐलान, गुरु नानक देव जयंती को लेकर शहर में निकाला जाएगा भव्य नगर कीर्तन