जालंधर में 14-15 फरवरी को लगने जा रहा है फ्री फर्टिलिटी व IVF परामर्श Camp

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के निसंतान दंपत्तियों की संतान सुख से जुड़ी समस्याओं का समाधान देने के उद्देश्य से होप फर्टिलिटी सॉल्यूशंस द्वारा 14 और 15 फरवरी 2026 को फ्री फर्टिलिटी एंड आईवीएफ कंसल्टेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर पवन अस्पताल के अंदर मान स्कैनिंग सेंटर के सामने आयोजित होगा।

कैंप के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टर दंपत्तियों को नि:शुल्क फर्टिलिटी परामर्श देंगे। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड जांच पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। आईवीएफ पैकेज पर भी आकर्षक डिस्काउंट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह शिविर उन दंपत्तियों के लिए लाभकारी रहेगा जो लंबे समय से बांझपन या अन्य प्रजनन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और उचित मार्गदर्शन की तलाश में हैं।

प्रबंधन ने बताया कि कैंप में सीमित स्लॉट उपलब्ध हैं, इसलिए इच्छुक दंपत्ति पहले से अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं। अपॉइंटमेंट के लिए 82644-84256 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस शिविर से कई परिवारों को नई उम्मीद मिलेगी।

Related posts

Daily Horoscope: वृषभ राशि वाले धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें, खर्च बढ़ सकता है, पढ़ें राशिफल…

जालंधर में देर रात एक फॉर्च्यूनर कार ने बरसाया कहर, ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दादी-पोती की मौत

जालंधर वेस्ट में BJP पार्षद और विपक्ष नेता मंजीत टीटू के कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक