जालंधर के मशहूर होटल में पार्टनरों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, CCTV फुटेज में कैद घटना

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर धन्नोवाली के पास स्थित मशहूर होटल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार होटल के पार्टनरों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्ष हाथापाई पर उतर आए। इस घटना की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों में खूब लात-घूंसे चलते दिख रहे हैं। जिसमें यह भी साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति को फर्श पर घसीटा जा रहा है।

आरोप है कि एक पार्टनर ने दूसरे पार्टनर को जमीन पर गिराकर बेरहमी से उसकी पिटाई की है। इस दौरान होटल के कुछ स्टाफ सदस्य भी बीच बचाव करते दिखे। घटना के बाद तुरंत पीड़ित पक्ष ने पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करवाई। घटना के दौरान होटल में अफरा -तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग अचानक यह मंजर देख कर डर गए।

वहीं पुलिस के अनुसार होटल में लगे सीसीटीवी की फुटेज की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों के खिलाफ बनती क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विवाद और लड़ाई- झगडे की अभी तक कोई वजह सामने नहीं आई है।

Related posts

Daily Horoscope: वृषभ राशि वाले धन से जुड़े मामलों में रखें सावधानी, खर्च बढ़ सकता है, पढ़ें राशिफल…

जालंधर में देर रात एक फॉर्च्यूनर कार ने बरसाया कहर, ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दादी-पोती की मौत

जालंधर वेस्ट में BJP पार्षद और विपक्ष नेता मंजीत टीटू के कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक