प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से 1 दिन पहले जालंधर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, PM भी निशाने पर

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे के एक दिन पहले आज आज फिर कई स्कूलों को धमकी भरी मेल भेजी गई है। धमकी भेजने वालों ने डेरा सच्चखंड बल्लां को भी खबरदार किया है। धमकी भरी मेल में लिखा है कि हम गुरु रविदास जी की फुल रिस्पेक्ट करते हैं। लेकिन मोदी खालिस्तान वालों का दुश्मन है। बताया जा रहा है कि PM मोदी 1 फरवरी को गुरु रविदास जी महाराज जी के प्रकाश पर्व पर डेरा बल्लां में नतमस्तक होंगे। लेकिन पीएम के दाैरे से पहले शनिवार को एक बार फिर बम धमाके की धमकी आ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार धमकी भरी मेल में जालंधर के तीन-चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जालंधर में कैंब्रिज स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने इसकी सुचना पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों एक्टिव हो गईं और स्कूल में सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि पुलिस ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है। रहत भरी बात यह है कि आज गुरु रविदास महाराज की शोभायात्रा को लेकर पूरे जालंधर में स्कूलों में छुट्टी है जिसके चलते ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

वहीं धमकी भरी मेल में साफ़ लिखा है कि आज 3-4 स्कूलों में बम धमाका होगा। हम गुरु रविदास जी की फुल रिस्पेक्ट करते हैं। लेकिन मोदी खालिस्तान वालों का दुश्मन है। खालिस्तानियों का बाबा निरंजन दास के साथ कोई गिला-शिकवा नहीं है। मसला मोदी का है। निज्जर की मौत का जिम्मेदार कौन है…बदला…बदला…बदला। निशाने पर डेरा बल्लां। मोदी खालिस्तान का दुश्मन है।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल के 3 छात्रों ने 5 लाख आवेदकों को पछाड़कर विश्व किशोर सांसद बनने का सफर किया तय

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस पर भव्य शोभा यात्रा आज, प्रशासन ने किए रूट डायवर्ट

Daily Horoscope : शनिवार के दिन सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि के हैं योग, पढ़ें राशिफल