जालंधर में चलाया गया कासो ऑपरेशन, शहर में 15 जगह नशा तस्करों के घरों की ली गई तलाशी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर शहर में बीते दिन पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ चलाई मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत कासो ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर के 15 संदिग्ध इलाकों में एक साथ चेकिंग की गई और ड्रग्स सप्लायर व तस्करों पर कार्रवाई की गई। इस कासो ऑपरेशन की निगरानी खुद स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत देओ ने की।

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत देओ ने बताया कि यह अभियान ड्रग तस्करों और नशे के नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से चलाया गया है। पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध इलाकों में घर-घर जाकर तलाशी ली जा रही है और नशा तस्करी  से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

 उन्होंने यह भी बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत कार्रवाई कर उन्हें जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाता है। साथ ही आरोपियों को धारा 64-ए के तहत एक अवसर दिया जाता है, जिसमें वे नशा छोड़ने की इच्छा जाहिर कर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार का मकसद नशा करने वालों को सुधार की राह पर लाना और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।

इस कासो ऑपरेशन के दौरान स्पेशल डीजीपी ने बताया कि शहर में कुल 15 जगहों पर चेकिंग की जा रही है। इस अभियान में 14 पुलिस थानों के एसएचओ, डीएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा वेस्ट हलके में भी विशेष कासो ​​​​​​ऑपरेशन चलाया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सरकार के निर्देशों के तहत लसूड़ी मोहल्ला सहित कई संवेदनशील इलाकों में घरों की तलाशी ली गई। 

वहीं पुलिस के अनुसार इस तरह की कार्रवाई हर सप्ताह संदिग्ध इलाकों में की जाती है, ताकि शहर को नशा मुक्त बनाया जा सके। लेकिन आज पूरे जालंधर शहर में नशे के खिलाफ एक साथ कार्रवाई कर पुलिस ने नशा तस्करों को साफ़ चेतावनी दी है कि अब तस्करों के खिलाफ किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।

Related posts

AAP के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर बूटा सिंह साथियों सहित BSP में हुए शामिल

Breaking: जालंधर के बाद चंडीगढ़ के स्कूलों और फिरोजपुर कोर्ट को मिले धमकी भरे ईमेल, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Daily Horoscope : वृषभ राशिवालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ बीतेगा अच्छा समय