जालंधर में बीती रात नवीं बारादरी थाने में हंगामा, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर एक ऑटो ड्राइवर ने लगाए गंभीर आरोप

दोआबा न्यूज़लाइन

पुलिसकर्मी को किया गया लाइन हाजिर

जालंधर: जालंधर के नवीं बारादरी थाने में बीती रात भारी हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि बीती रात थाने में शिकायत लेकर आए ऑटो ड्राइवर के साथ ड्यूटी पर हाजिर पुलिस कर्मी ने बदतमीजी की, यह आरोप ऑटो ड्राइवर ने पुलिस कर्मी पर लगाए हैं। ऑटो ड्राइवर का यह भी कहना है कि घटना के वक़्त उक्त पुलिस मुलाजिम नशे में था। घटना के बाद थाने में कांग्रेस पार्षद शैरी चड्ढा मौके पर पहुंचे और ऑटो ड्राइवर सहित उनके समर्थकों ने थाने के बहार भारी हंगामा किया।

वहीं हंगामे के बाद पुलिस ने उक्त पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया। बताया जा रहा है कि ऑटो ड्राइवर थाना बारादरी में उसके पुलिस द्वारा इंपाउंड ऑटो मामले में पहुंचा था। उसका आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मी ने नशे की हालत में उसके साथ अभद्र भाषा में बात की। जिसके बाद कांग्रेस पार्षद शैरी चड्ढा भी मौके पर पहुंचे। वहीं उनकी मौजूदगी में पीड़ित पक्ष द्वारा थाने के बाहर भारी हंगामा किया गया।

इस दौरान शैरी चड्डा ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने नशे में धुत हालत में एक गरीब व्यक्ति के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है जो कि सरासर गलत है। वहीं अपना पक्ष रखते हुए ऑटो ड्राइवर ने बताया कि उसका ऑटो पुलिस द्वारा इंपाउंड किया गया था। इसी मामले को लेकर वह थाना बारादरी पहुंचा था, जहां थाने के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। पीड़ित के मुताबिक उसने पुलिसकर्मी को बहुत समझाया लेकिन उसने वर्दी का रौब दिखाते हुए उसके साथ लगातार बदतमीजी करता रहा।

वहीं थाने के बाहर भारी हंगामा होता देखकर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को बड़ी मुश्किल से शांत करवाया। जिसके बाद उक्त पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया। थाना प्रभारी रविंदर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और उसके आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

लाला लाजपत राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में विश्व ऑप्टोमेट्री दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन

फिल्लौर में धरने पर बैठे दुकानदार, प्रशासन के दुकानें गिराने के आदेश पर दुकानदारों का फूटा गुस्सा

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद