जालंधर के राजनगर में 2 पक्षों में चलें ईंट पत्थर, पुरानी रंजिश का है मामला

दोआबा न्यूज़लाइन

हमले में लहूलुहान हुआ एक बुजुर्ग

जालंधर: पंजाब के जालंधर वेस्ट में होने वाली आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन- प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में बीती रात जालंधर के बस्ती बावा खेल के राज नगर में दो पक्षों में पुरानी रंजिस के चलते ईंट -पत्थर मारे गए। जानकारी के अनुसार इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के घर पर ईंट -पत्थरों से हमला किया। हमले में एक बुजुर्ग सिर पर गंभीर चोट लगने से घायल हुआ है।

पीड़ित युवक धर्मिंदर

वहीं पीड़ित पक्ष के युवक धर्मिंदर ने आरोप लगाया कि दूसरी गली में रहने वाले युवक साहिल संधू और उसके साथियों ने उनके घर के बाहर ईंट पत्थर से हमला किया और उसके पिता के सिर पर भी ईंट से हमला किया। लड़के ने यह भी आरोप लगाया है कि साहिल ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं। पीड़ित का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी उन्हें जबरदस्ती राजीनामा करवाने के लिए दवाब बना रहा है और इससे पहले भी कई बार वह उन्हें जान से मरने की धमकियां दे चुका है।

वहीं सूचना पाकर बस्ती बावा खेल थाने की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार दो पक्षों में पुरानी रंजिश के कारण झड़प हुई है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को थाने में शिकायत दर्ज करने के लिए कहा है और उसके आधार पर मामले की आगे जांच करने की बात कही है।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल के 3 छात्रों ने 5 लाख आवेदकों को पछाड़कर विश्व किशोर सांसद बनने का सफर किया तय

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से 1 दिन पहले जालंधर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, PM भी निशाने पर

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस पर भव्य शोभा यात्रा आज, प्रशासन ने किए रूट डायवर्ट