जालंधर में बसंत पंचमी पर पतंग लूटते हुए गहरे खड्डे में गिरा 9 वर्षीय मासूम, मौ+त

दोआबा न्यूज़लाइन

एक किसान ने अपने खेत में बरसाती पानी की निकासी के लिए खुदवाया था 10 फ़ीट गहरा खड्डा

जालंधर: पंजाब के जालंधर में बीते दिन एक 9 वर्षीय बच्चा पतंग लूटते हुए बड़े हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि बीते दिन मकसूदा इलाके में सुरानसी पेट्रोल पंप के पास एक किसान द्वारा बरसाती पानी की निकासी के लिए खोदे गए गहरे खड्डे में पतंग लुटते हुए एक 9 वर्षीय बच्चा गिर गया। बच्चे के साथ उस समय और बच्चे भी थे लेकिन उन्होंने डर के मारे किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया। जब बच्चा देर शाम तक घर नहीं लौटा और आसपास ढूंढ़ने पर भी नहीं मिला तो परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

वहीं सूचना मिलते ही थाना नंबर एक की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को ढूंढ़ना शुरू किया। तलाशी के दौरान पुलिस को बीती रात करीब 8 बजे एक किसान के खेत में बने 10 फ़ीट के करीब गहरे गड्ढे से बच्चे का शव बरामद किया गया। मृतक बच्चे की पहचान शिवम के रूप में हुई है। खड्डे से बच्चे का शव बरामद होने के बाद परिवार के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

वहीं घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों ने खेत के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार किसान के निजी स्वार्थ और लापरवाही ने उनके बच्चे की जान ले ली। मासूम बच्चे की मौत से दुखी परिजनों ने दोषी किसान मालिक के खिलाफ प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं मौके पर पहुंचे थाना नंबर-1 के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल के 3 छात्रों ने 5 लाख आवेदकों को पछाड़कर विश्व किशोर सांसद बनने का सफर किया तय

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से 1 दिन पहले जालंधर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, PM भी निशाने पर

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस पर भव्य शोभा यात्रा आज, प्रशासन ने किए रूट डायवर्ट