शहर में 40 वर्षीय महिला ने पंखे से लटक कर किया Suicide, कर्ज से परेशान थी मृतका

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राइम)

जालंधर के कैंट एरिया के आर्मी ऐनक्लेव फेस-1 से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली सूचना के अनुसार कॉलोनी के एक घर में 2 बच्चों की मां ने बीते कल पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। करीबियों के अनुसार महिला ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है। वहीं मृतका की पहचान 40 वर्षीय परमजीत कौर पत्नी अमित कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार मृतका की शादी करीब 17 साल पहले जालंधर कैंट के अमित कुमार से हुई थी। जिससे उनके 2 बच्चे थे, एक की उम्र 15 और दूसरे की 10 साल थी। उनके अनुसार मृतका परमजीत कौर आम आदमी क्लिनिक में काम करती थी और उसका पति गांव में ही एक क्लिनिक चलता था। उन्होंने बताया कि मृतका पिछले काफी समय से कर्ज से परेशान चल रही थी।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के परिवार द्वारा किसी तरह का किसी पर कोई शक जाहिर न करने के चलते पुलिस ने फिलहाल केस में सीआरपीसी 174 की कार्रवाई की है। अब पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर महिला के परिजनों को सौंप देगी।

Related posts

जालंधर में महंगी कारें चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार, आरोपियों में एक कंपनी का ही है कर्मचारी

जालंधर के इस इलाके में लोगों को सता रहा बेघर होने का डर, PSPCL ने भेजा 80 घरों को नोटिस

फेमस भजन गायक हंसराज रघुवंशी को मिली जान से मारने की धमकी, MP के 1 युवक के खिलाफ मामला दर्ज