दोआबा न्यूजलाइन
जालंधर : नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार तस्करों को काबू किया जा रहा है। वहीं आज देहात पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके 4.200 किलो अफीम बरामद की गई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि थाना भोगपुर पुलिस ने अड्डा लादरा के पास नाकेबंदी के दौरान शकी व्यक्तियों को रोककर जांच की गई।
इस दौरान व्यक्तियों के कब्जे से 4.200 किलो अफीम बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय वसीम पुत्र अलाउद्दीन निवासी फाजिल्पुर, उत्तर प्रदेश और 40 वर्षीय रफीक पुत्र अलाउद्दीन निवासी फाजिल्पुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जांच में पाया गया कि आरोपी ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करके अफीम की पंजाब के अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते है। गिरफ्तार किए गए आरोपी सगे भाई है। जिसमें एक भाई ढाबे पर काम करता है और दूसरा भाई थ्री व्हीलर चलाने का काम करता है।
इस दौरान ढाबे पर आने वाले नशे के सप्लायर से इसकी जान पहचान हुई है। जिसके बाद उसने सप्लायरों से सस्ती अफीम खरीदकर पंजाब में बेचने का काम शुरू किया। इस दौरान आरोपियों ने 3 लाख रुपए में खरीदी और छोटे तस्करों को बेचने का काम शुरू कर दिया। ट्रक चालकों से संबंध होने के चलते पंजाब के अलग-अलग राज्यों में अफीम की तस्करी शुरू की। ऐसे में अब जांच की जा रही है कि आरोपियों ने कहां से अफीम खरीदी है और आगे कहां सप्लाई की जानी थी, इसकी जांच जा रही है।