महीने के पहले 19 किग्रा वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें आपके शहर में कितने बढे दाम

दोआबा न्यूजलाइन

नई दिल्ली : अक्टूबर महीने के पहले दिन की शुरुआत होते ही लोगों की जेब पर थोड़ा महंगाई का भार बढ़ने वाला है। जानकारी के अनुसार देश की तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। जिसके चलते 19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 16.50 रुपये बढ़ गए हैं। नई कीमतें भी बुधवार 1 अक्टूबर यानि आज से लागू हो गई हैं।

वहीं दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में एलपीजी सिलेंडर के दाम 15.50 रुपये बढ़े हैं, हालांकि राहत की बात ये है कि ये बढ़ोतरी व्यावसायिक गैस सिलेंडर यानी 19 किग्रा वाले सिलेंडर की कीमतों में हुई हैं। जबकि 14.2 किग्रा वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अभी भी स्थिर बने हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 15.50 रुपए बढ़कर ₹1595.50 हो गई है,1580 रुपये में मिल रहा थ। वहीं कोलकाता में ये गैस सिलेंडर अब 16.50 रुपए महंगा होकर 1700.50 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले इसका दाम 1684.00 था। वहीं चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 16.50 रुपये बढ़कर सिलेंडर 1754.50 रुपये का हो गया है। फिलहाल राहत की खबर यह है कि 14.2 किग्रा वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Related posts

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, म्यांमार से आई महिला से पकड़ा 997.5 ग्राम सोना

PM मोदी ने साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर X पर ट्वीट कर दी बधाई

PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने मिसाइल मैन डॉ. APJ अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की उन्हें श्रद्धांजलि