पंजाब में पकड़ा गया बंबीहा गैंग का 1 गुर्गा, MP से लाकर पंजाब में बेचता था अवैध हथियार

दोआबा न्यूज़लाईन (फगवाड़ा/क्राइम)

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा में पुलिस ने बंबीहा गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल 32 बोर व एक देसी कट्टा बरामद किया हैं। यह जानकारी SP फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी ने प्रेस वार्ता कर दी है। उन्होंने बताय कि थाना सदर के SHO बलविंदर सिंह ने 12 मार्च 2024 को आरोपी दिलदार सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव जेठूवाल जिला अमृतसर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक पिस्टल और 9 लाख 80 हजार की नकदी बरामद की थी। बाद में पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह पिस्तौल वह विशाल उर्फ विक्की पुत्र साब सिंह निवासी गांव सोढ़ी थाना सदर पीपली जिला कुरुक्षेत्र से लेकर आया है।

सूचना के आधार पर विशाल उर्फ विक्की को केस में नामजद किया गया और इसके बाद विशाल जो कि कत्ल के एक मामले में कुरुक्षेत्र की जिला जेल में बंद था को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उससे पूछताछ की गई। जिसके आधार पर उसके घर से एक पिस्टल 32 बोर व एक देसी कट्टा बरामद किया गया।

MP से लाकर यहां बेचता था हथियार

वहीं SP रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि पूछताछ में विशाल ने खुद यह खुलासा किया है कि वह बंबीहा ग्रुप के साथ संबंध रखता है और मध्य प्रदेश से गैर कानूनी हथियार लाकर पंजाब में अलग-अलग शहरों में बेचता है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के हरियाणा व पंजाब में कुल 26 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी विशाल को अदालत में पेश करके उसका 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। रिमांड के दौरान और भी कई खुलासे हो सकते हैं।

Related posts

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

चंडीगढ़ के पूर्व IAS के घर पर ED की Raid, करोडों का कैश और ज्वेलरी बरामद

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी